फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road, demanding freedom fighter's wife encompass

सड़क की मांग को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी ने दिया धरना

Thu, 08 Dec 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला बागेश्वर
अमर उजाला बागेश्वर Updated Thu, 08 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Road, demanding freedom fighter's wife encompass
सड़क निर्माण की मांग को लेकर परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची सेेनानी की पत्नी कमला देवी।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पालड़ीछीना, जनौटीपालड़ी, जैनकरास सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.महेंद्र सिंह की धर्मपत्नी कमला देवी ने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया।

इससे पहले भी सड़क निर्माण को लेकर अनशन पर बैठ चुकी कमला देवी ने 15 दिन के भीतर सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ बागेश्वर कलक्ट्रेट पहुंची 85 वर्षीय कमला देवी ने परिसर में ही दो घंटे तक धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पालड़ीछीना, जनौटी पालड़ी, कराला पालड़ी, चनौली, करास, जैनकरास सड़क निर्माण करने और सड़क का नाम उनके पति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.महेंद्र सिंह के नाम पर करने को लेकर वह लंबे समय से मांग उठा रही हैं। इससे पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट में अनशन भी किया। अधिकारियों ने आश्वासन देकर उनका आंदोलन तुड़वाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु आज तक सड़क निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए शीघ्र सड़क नहीं बनने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सेनानी की धर्मपत्नी की समस्या को सुनने के बाद शीघ्र इस मामले में उचित कार्रवाई करने को लेकर लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करने का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed