{"_id":"5ee3c4e98ebc3e433f0b3e9d","slug":"road-damage-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3860847175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग में आरे के पास गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग में आरे के पास गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन
बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग में आरे के पास सड़क पर गड्ढे। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग जिला मुख्यालय के आरे के पास बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क में गड्ढों में तब्दील हो गई है। चिंताजनक बात यह है कि आरे में सड़क किनारे बिछी जल संस्थान की पाइप लाइन दुर्घटना तो बढ़ावा दे रही है। वहां गड्ढे बने हैं। पुल की स्थिति भी जर्जर है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
बागेश्वर-कपकोट सड़क जिला मुख्यालय से करीब दो किमी आगे आरे पेट्रोल पंप से पुल तक हादसों को दावत दे रही है। सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हैं। नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। मुख्य मोटर मार्ग होने के कारण सरकारी अधिकारियों के वाहन इस सड़क से गुजरते रहते हैं लेकिन अधिकारियों का ध्यान भी इस सड़क की ओर ओर नहीं गया। थोड़ी सी बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है। कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। बरसात में जलभराव होने से यह सड़क और खराब होने की आशंका है।
आरे के पास पेट्रोल पंप से पुल तक सड़क की स्थिति काफी खराब है। कई जगह पर बने गड्ढों पर आवाजाही के दौरान हादसे का खतरा रहता है। विभाग को सड़क की जल्द मरम्मत करनी चाहिए।
विज्ञापन
- दीपक खेतवाल, सामाजिक कार्यकर्ता बागेश्वर।
सड़क पर गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। बारिश के दौरान अधिक परेशानी होती है। आरे पुल की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। विभाग को अवगत कराने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
- रवि खेतवाल, निवासी आरे।
आरे के पास पेयजल पाइपलाइन सड़क से सटी है। इसके ऊपर वाहनों के टायर फिसलने से कई चालक चोटिल हो चुके हैं। सड़क पर नहर के पानी की लीकेज से भी आवाजाही में परेशानी हो रही है।
- भूपेंद्र खेतवाल, स्थानीय निवासी
आरे के पास सड़क पर कंकरीट करने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही सड़क के खराब हिस्से पर कंकरीट कर दिया जाएगा।
- केके तिलारा, ईई, लोनिवि खंड बागेश्वर।
आरे में सड़क पर बिछे पाइप को हटाया जाएगा। इसके जरूरी कार्यवाही की जा रही है।
- चंदन देवली, एई, जल संस्थान, बागेश्वर।