{"_id":"68069492238b90e6c802d3ce","slug":"road-caused-accidents-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-114954-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रोड बनीं रौखड़ राहगीरों को कर रही चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रोड बनीं रौखड़ राहगीरों को कर रही चोटिल
Tue, 22 Apr 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली बदहाल सड़क हादसों को दावत दे रही है। बावजूद इसके सड़क को ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बदहाल सड़क में आए दिन दो-पहिया वाहन गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। लोगों ने शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है।
बैजनाथ अस्पताल तिराहे से ब्लॉक को जोड़ने वाली सड़क में डामर उखड़ने से सड़क रोखड़ में तब्दील हो गई है। सड़क किनारे नालियां नहीं होने से प्राकृतिक स्रोत का पानी सड़क पर आ रहा है। खस्ताहाल सड़क में पैदल चलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क ब्लॉक मुख्यालय के अतिरिक्त मटेना, जिनखोला, बंड गांवों को जोड़ती है। खस्ताहाल सड़क सो आवाजाही करने में ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीण योगेश परिहार, धर्मराज तिवारी, कैलाश जोशी, मोहन सिंह, शंकर सिंह का कहना है कि बदहाल सड़क की जानकारी कई बार लोनिवि अधिकारियों को दे दी है। इसके बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जल्द सड़क को ठीक करने की मांग की है। लोनिवि के ईई एसके पांडेय ने बताया कि सड़क में जल्द पैचवर्क का कार्य कराया जाएगा।