{"_id":"5e63e4b58ebc3eeae004c05f","slug":"road-block-bageshwar-news-hld376559627","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मी-विनायक सड़क पर यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मी-विनायक सड़क पर यातायात ठप
विज्ञापन
बागेश्वर के कपकोट-कर्मी-विनायक सड़क में पटी बर्फ, पैदल आवाजाही करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मार्च के महीने हो रही बर्फबारी ने लोगों के सामने आफत खड़ी कर दी है। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह से उच्च हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण कपकोट की कर्मी-विनायक सड़क में आठ किमी का हिस्सा बर्फ से पट गया। सड़क में बर्फ पटने से वाहन संचालन बंद हो गया है।
शुक्रवार रात को भी हिमालयी क्षेत्र से सटे कर्मी, विनायक, बदियाकोट, सोराग, बाछम, डौला, तीख, खाती, शामा, कीमू, गोगिना में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण हिमालय की तलहटी में इन गांवों के लोगों के सामने दिक्कत पैदा हो गई है। कर्मी-विनायक सड़क के आठ किमी हिस्से में बर्फ पटी है। सड़क बंद होने से तमाम वाहन फंस गए हैं। लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क में आधा से एक फुट तक बर्फ जमा है। बर्फबारी रुकने पर सड़क के रविवार शाम तक खुलने के आसार हैं। कपकोट के सभासद तनुज तिरुवा ने सड़क खोलने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाने की मांग की है। इधर, जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के तमाम हिस्सों में शुक्रवार की रातभर बारिश होती रही। तड़के बारिश थमी लेकिन सुबह 10:25 बजे से बारिश शुरू हो गई, जो शाम तीन बजे थमी। बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बाजारों में भी रौनक कम हो गई है।
पिछले 24 घंटे में बागेश्वर में हुई बारिश
बागेश्वर -22.50 एमएम
गरुड़ -35 एमएम
कपकोट -27.50 एमएम
- कर्मी से विनायक तक करीब आठ किमी के हिस्से में बर्फ पटी है। लगातार हो रही बर्फबारी से सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है। मौके पर जेसीबी तैनात है। बर्फबारी रुकते ही सड़क खोली जाएगी। - अनिल कुमार ईई पीएमजीएसवाई डिवीजन कपकोट