फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   road accident in kapkot

पहले किशोरी को मारी टक्कर अब इलाज कराने से मना कर रहा चालक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
road accident in kapkot
बागेश्वर में बच्ची को घायल करने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। सं - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के तहसील मार्ग पर नेपाली मूल की किशोरी को टक्कर मारने वाला वाहन चालक उसका इलाज कराने से मुकर रहा है। परिजनों ने एसपी और डीएम को ज्ञापन देकर आरोपी युवक से किशोरी का उपचार करवाने की मांग की।
विज्ञापन

24 जुलाई की देर शाम तहसील मार्ग पर नेपाली मूल के दल बहादुर की पुत्री अपने घर को जा रही थी। सरयू पुल से कपकोट की तरफ जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

किशोरी के मामा गणेश थापा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया था। आरोपी ने किशोरी का उपचार कराने की बात कही, लेकिन अब वह मुकर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में क्षेत्र के लोगों ने चंदा एकत्र कर इलाज का खर्च जुटाया था, अब वह भी समाप्त हो गया है। परिवार गरीब होने के कारण इलाज में परेशानी हो रही है।
परिजनों ने डीएम और एसपी से मामले का संज्ञान लेकर युवक से किशोरी का उपचार कराने की मांग की। इस मौके पर रमेश थापा, प्रकाश तिरुवा, हरीश उपाध्याय आदि रहे।
हल्द्वानी के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
बागेश्वर। किशोरी के मामा का कहना है कि कार की टक्कर से घायल हुई किशोरी का उपचार पहले एसटीएच हल्द्वानी में चल रहा था।
आरोपी के परिजनों ने किशोरी को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए कहा। इस पर उन्होंने किशोरी को वहां भर्ती करा दिया लेकिन अब आरोपी इलाज कराने से मुकर रहा है। डॉक्टरों के अनुसार किशोरी की हालत अब भी गंभीर बनी है।

किशोरी के पिता मजदूरी कर किसी तरह से परिवार का पेट पालते हैं, वह भी हल्द्वानी में हैं। इस कारण घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो रहा है। किशोरी के इलाज का खर्च गरीब परिवार खर्च उठाने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed