{"_id":"5d6abbfd8ebc3e016755fc20","slug":"reservation-status-of-lily-and-liti-changed-bageshwar-news-hld354975917","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिली और लीती बीडीसी सीट पर बदला आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिली और लीती बीडीसी सीट पर बदला आरक्षण
विज्ञापन
बागेश्वर में बीएलओ को मतदाता सूची का प्रशिक्षण देते एसडीएम राकेश तिवारी।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अनंतिम आरक्षण पर लगी 115 आपत्तियों के निस्तारण के बाद डीएम रंजना राजगुरु ने अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया है। इसके बावजूद सिर्फ कपकोट की दो सीटों पर आरक्षण बदला। डीपीआरओ रामपाल सिंह ने बताया कि लीली सीट पर घोषित महिला आरक्षण को अनुसूचित जाति और लीती सीट पर घोषित एससी आरक्षण को महिला कर दिया गया है। शेष सभी सीटों का नाम और आरक्षण यथावत रखा गया है।
यह प्रक्रिया भारत के संविधान से प्रदत्त व्यवस्था के तहत उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम 2016, उत्तराखंड संशोधित अधिनियम 2019, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश पंचायतराज नियमावली के अनुसार उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार पूरी की गई। आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन 27 अगस्त को किया गया था। इन आरक्षण प्रस्तावों पर 27, 28 अगस्त तक आपत्तियां लिखित रूप में ली गईं थीं।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख के दो, सदस्य जिला पंचायत पर 13, सदस्य क्षेत्र पंचायत पर 19, प्रधान ग्राम पंचायत पर 81 समेत कुल 115 आपत्तियां मिलीं थीं। डीएम रंजना ने शुक्रवार को इन आपत्तियों पर सुनवाई की। अब पंचायतों की अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसे संबंधित विभागीय कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया गया है।