{"_id":"59986a574f1c1b2d418b46f0","slug":"resentment-over-development-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य नहीं होने पर आक्रोश जताया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य नहीं होने पर आक्रोश जताया
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
बैठक में समस्याओं पर चर्चा करती महिला पंचायत प्रतिनिधि।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन की बागेश्वर कलस्टर की बैठक सैंज में हुई। इसमें महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने गांवों में विकास कार्य नहीं होने पर आक्रोश जताया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजने के बाद भी सरकार अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से ग्रामीण उत्थान समिति की ओर से आयोजित बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सैंज और भतरौला में निकास नाली नहीं बनने से गांव को खतरा बना हुआ है। गांवों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि कुछ माह तक कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन लगाया गया, लेकिन अब एक माह से गाड़ी नहीं आ रही है। लोग नदी में कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। महिलाओं ने सड़कों और गलियों में आवारा जानवरों के कारण हो रही परेशानी पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
कहा कि शासन-प्रशासन की अनदेखी के कारण नगरवासियों से लेकर ग्रामीण भी आवारा जानवरों के कारण परेशान हैं। जानवर गांवों में फसलों को बर्बाद करते हैं।
अध्यक्ष अनीता के संचालन में हुई बैठक में ग्राम प्रधान अनीता, नीमा, इंद्रा, जयंती, सदस्य ऊषा, नीमा, मीना, विमला, पुष्पा, रजनी, बसंती, खिमुली, लीला, सरस्वती, प्रेमा, बसंती कपकोटी, तारा दानू, अनीता, बरखा आदि थे।