फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rescue team reached the tracker, left for Kapkot

Bageshwar News: ट्रैकर तक पहुंचा बचाव दल, कपकोट के लिए रवाना

Sat, 22 Apr 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 22 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rescue team reached the tracker, left for Kapkot
बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गए 14 अमरिकी ट्रैकर समेत 16 ट्रैकर से बचाव दल का संपर्क हो गया है। बचाव दल को ट्रैकर का सुरक्षा दल पिंडारी ग्लेशियर के जीरो प्वाइंट पर सुरक्षित मिला। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने रेड हिमालयी क्षेत्र के आवागमन पर रेड अलर्ट घोषित कर रखा है। बचाव दल के साथ ट्रैकर को वापस बुला लिया गया है। ट्रैकर बचाव दल के साथ रास्ते में हैं। रविवार को बागेश्वर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

कपकोट की एसडीएम मोनिका ने बताया कि बचाव दल का शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रैकर के दल से संपर्क हो गया था। सभी ट्रैकर सकुशल थे। ट्रैकर को वापस लाया जा रहा है। शनिवार देर शाम ट्रैकर द्वाली नामक स्थान पर पहुंच गए थे। सभी को द्वाली के गेस्टहाउस में ठहराया गया है। रविवार सुबह ट्रैकर कपकोट के लिए रवाना होंगे। ट्रैकर को जिला मुख्यालय लाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि बचाव दल में एसडीआरएफ के पांच जवानों के साथ ही राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम शामिल है।
विज्ञापन

इनसेट
इस माह की शुरुआत में गया था दल
बागेश्वर। दल इस माह की शुरुआत में रानीखेत की नंदादेवी आउटडोर लीडरशिप स्कूल (नोल्स) के नेतृत्व में पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग पर गया था। शुक्रवार की सुबह दल के सदस्यों का सामान ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे बाद दल के सदस्यों के साथ संपर्क न होने से प्रशासन के साथ ही सरकारी मशीनरी में खलबली मच गई था। प्रशासन ने बचाव दल मौके लिए रवाना किया था। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे दल के सदस्यों के साथ वार्ता होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एक माह तक लेना था प्रशिक्षण
बागेश्वर। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि नोल्स हर साल देशी, विदेशी ट्रैकर को पर्वतारोहण का प्रशिक्षण देता है। प्रशिक्षण की समाप्ति पर दल के सदस्य पिंडारी से ट्रेल पास होते हुए मुनस्यारी निकलते थे। संवाद

इनसेट
दल में शामिल ट्रैकर और गाइड
दल में गाइड बेंगलुरू निवासी प्राणेश और नैनीताल के कालाढूंगी निवासी गौरव पंत और दल में आठ महिलाओं समेत 14 अमरीकी पर्वतारोही सारा मार्टिन, एडन ग्लेमेनकोहन, एलिसन माये, बेटंन राइट, कैटलिन पाइपर, विलियम कार्टर, कोन्नोर व्हाइट, एलिस डिलिसिया, एमिली सर्मिंटो, लाइन पिकेल, लिली व्हीलर, लोगान मोया, सैम्युअल क्लोसवर्थी और टेलर जॉय पेंजुनेन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed