फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   request to shift transformer

घरों के पास लगे ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग

Thu, 07 Sep 2017 11:05 PM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Sep 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
request to shift transformer
कठायतबाड़ा में घर के समीप लगा ट्रांस्फार्मर दे रहा दुर्घटना को दावत - फोटो : अमर उजाला
द्रोणासागर कठायतबाड़ा में यूपीसीएल की ओर से लगाए गए ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए स्थानीय लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। डीएम को दिए पत्र में रमेश चंद्र लोहनी, नंदन सिंह नेगी आदि ने कहा है कि यूपीसीएल ने पिंडारी सड़क के द्रोणासागर कठायतबाड़ा में जल संस्थान के वाटर फिल्टर और आवासीय भवनों के लिए उनके घर के पास उच्च शक्ति का ट्रांसफार्मर लगाया है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि आए दिन ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठती रहती है। कई बार ट्रांसफार्मर में कई बार आग भी लग चुकी है। भविष्य में बड़ी घटना होने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि वाटर टंकी के आसपास जल संस्थान की काफी मात्रा में जमीन पड़ी है। खाली पड़ी भूमि में ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर को शिफ्ट नहीं किया गया है। इस बीच इसी स्थान के पास एक और ट्रांसफार्मर लगाने की चर्चा चल रही है। उन्होंने डीएम से ट्रांसफार्मर लगाने से पहले स्थलीय जांच होनी जरूरी है। उन्होंने जान-माल की सुरक्षा को देखते हुए डीएम से ट्रांसफार्मर को शीघ्र अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed