फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   request for not taking the NH from bharari market

एनएच का निर्माण भराड़ी बाजार नहीं बनाने की मांग

Wed, 13 Sep 2017 11:18 PM IST
कपकोट (बागेश्वर)।, अमर उजाला ब्यूरो
कपकोट (बागेश्वर)।, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Sep 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष ने कपकोट-शामा एनएच का निर्माण बाजार से कराने के प्रस्ताव का सख्त विरोध किया है। उन्होंने केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा को पत्र देकर एनएच का निर्माण तल्ली बाजार स्थित टैक्सी स्टेंड से पुल बाजार में कर्मी सड़क से शामा बैंड से होकर बनाने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री को दिए ज्ञापन में कहा है कि है। कपकोट-शामा सड़क एनएच घोषित हो गई है। इसके तहत सड़क बाजार में चौड़ीकरण होना है। कहा कि चौड़ीकरण होने से जहां कई घर टूटेंगे वहीं कई व्यापारी भी बेरोजगार हो जाएंगे। बाजार में सड़क के चौड़ीकरण प्रस्ताव का वह शुरू से ही विरोध करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मंत्री से एनएच का निर्माण तल्ली बाजार स्थित यूको बैंक के समीप टैक्सी स्टेंड से सरयू के ऊपर पैदल पुल बनाकर कर्मी सड़क के डोडिला हाइड्रोपावर से शामा बैंड से मिलान करके बनाने को कहा। कहा कि सरयू के ऊपर दो पुलों का निर्माण होने से सड़क रिंग रोड का काम करेगी। इससे जहां बाजार में पल-पल लग रहे जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोगों के घर और दुकानें टूटने से भी बच जाएंगे। उन्होंने टम्टा से वर्षों पुरोन बाजार की पहचान बरकार रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। 

फरसाली सड़क को एनएच बनाने की मांग 
बागेश्वर। भाजपा जिला महामंत्री और पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र कांडपाल ने एनएच कपकोट-शामा के चौड़ीकरण को लेकर भराड़ी के व्यापारियों, भवनस्वामियों के विरोध को देखते हुए फरसाली सड़क का एनएच के तहत चौड़ीकरण करने की मांग की है। कहा कि इस सड़क का मिलान कपकोट-शामा एनएच से किया जाए।


सड़क के चौड़ीकरण से जहां क्षेत्र के विकास को नए आयाम मिलेंगे वहीं लोगों को बेहतर यातायात की भी सुविधा मिलेगी। सड़क के निर्माण से किसी को भी दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने एनएच के अधिकारियों से उनके प्रस्ताव पर गौर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed