फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Remembering the dead children on 8th anniversary of Sumagad accident

सुमगड़ हादसे की आठवीं बरसी पर दिवंगत बच्चों को किया याद  

Sat, 18 Aug 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 18 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Remembering the dead children on 8th anniversary of Sumagad accident
कपकोट के सुमगढ़ में मासूमों को श्रद्धांजलि देते विधायक, जिपं अध्यक्ष, डीएम व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
 कपकोट विकासखंड के सुदूरवर्ती सरस्वती शिशु मंदिर सुमगढ़ में आठ साल पहले आज ही के दिन हुए हादसे में जान गंवा चुके 18 बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शक्तिस्थल पर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि देने वालों की सुबह से ही भीड़ लग गई। इस मौके पर दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए पाठ हुआ। जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक बलवंत भौर्याल और जिलाधकारी रंजना राजगुरू आदि ने बच्चों की आत्मा की शांति के लिए 18  दीपक जलाए।  
विज्ञापन

 
शनिवार सुबह शक्तिस्थल सुमगढ़ में श्रद्धांजलि सभा हुई। सभी ने 18 अगस्त 2010 को सरस्वती शिशु मंदिर में भूस्खलन की चपेट में आए 18 बच्चों को भावपूर्वक याद किया। कहा कि बच्चे देश के भविष्य थे। वह अच्छे समाज और देश के निर्माण के लिए तैयार हो रहे थे लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। इस मौके पर दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को ताकत देने की कामना की कई। पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही के संचालन में वहां जिपं उपाध्यक्ष देेवेंद्र परिहार, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख हरीश शाही, ग्राम प्रधान विमला जोशी, हंशी ड्याराकोटी, भगवत देवली, भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान में राम चंद्र जोशी, दुुुुर्गा सिंह ड्याराकोटी, तहसीलदार नैनपाल सिंह, डीडीओ केएन तिवारी, सीईओ हरीश रावत, जिला सूचना अधिकारी डा. तनु मित्तल, बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी समेत कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


शिशु मंदिर के बच्चों और परिजनों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी
शक्तिस्थल पर पहुंचकर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बालक सिंह भंडारी, आचार्यों, बच्चों और दिवंगत बच्चों परिजनों ने हादसे में जान गंवा चुके बच्चों को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके नंद किशोर मिश्रा, राम सिंह, श्याम सिंह, हरीश जोशी, पुष्कर सिंह, गंगा सिंह, धनुली देवी और कुंदन सिंह आदि शामिल थे। इधर जिला मुुख्यालय पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष घनश्याम जोशी की अध्यक्षता और महासचिव दीपक पाठक के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सुुमगढ़ हादसे में जान गंवा चुके 18 बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों की स्मृति में विकास भवन परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed