{"_id":"6a4bfcebf0fa82d83e097eab","slug":"relay-hunger-strike-for-the-road-continues-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-126285-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सड़क के लिए क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सड़क के लिए क्रमिक अनशन जारी
Tue, 07 Jul 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत के नाम पर पालड़ीछीना-कनगाड़छीना मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों का छठे दिन भी अनशन जारी रहा। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द सड़क निर्माण शुरू करवाने की मांग की।
सोमवार को क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। बीते समय सड़क निर्माण की सार्वजनिक घोषणा करने के बावजूद अभी तक ग्रामीण सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क नहीं होने के कारण लोगों को आवाजाही करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। गांव में सड़क प्रस्तावित होने के बावजूद इसे अनदेखा किया जा रहा है। ग्रामीणाें ने कहा कि मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर फतेह सिंह करायत, हेमा करायत, चंदन करायत, योगेश खेतवाल, राधा मेहता, सोनी रौतेला, रतन सिंह, दान सिंह, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद