{"_id":"66771d93f18a99c7920a5774","slug":"red-cross-plays-an-important-role-in-reducing-the-suffering-of-humanity-bahuguna-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-107452-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता की पीड़ा को कम करने में रेडक्राॅस की अहम भूमिका : बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता की पीड़ा को कम करने में रेडक्राॅस की अहम भूमिका : बहुगुणा
Sun, 23 Jun 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के विकास भवन सभागार में जिला नियोजन समिति की बैठक लेते प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा। सं
बागेश्वर। प्रदेश के पशुपालन, कौशल विकास और रोजगार मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रेडक्रॉस सोसायटी के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने समिति को मानवता की पीड़ा कम करने के लिए कार्य करने का सबसे बड़ा मंच बताया और समर्पण भाव से पीड़ितों की मदद के लिए कार्य कर रहे स्वयंसेवियों की सराहना की।
शनिवार को कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने गाड़गांव में बने भवन का लोकार्पण करते हुए कोरोना काल में समिति की ओर से किए गए कार्यों को याद किया। कहा कि जब अपने सगे भी दूर हो चले थे, ऐसे समय में रेडक्रॉस कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद की। गांव-गांव तक राशन, दवाइयां पहुंचाईं। उन्होंने कहा कि समिति को मानवता की सेवा के लिए जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने भवन की दीवार में रेडक्रॉस से जुड़े चित्र अंकित करने वाली शिक्षिका राजेश्वरी कार्की और शिक्षक हिमांशु चौबे को सम्मानित किया। संचालन समिति के जिला सचिव आलोक पांडेय ने किया। इस मौके पर उत्तराखंड पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष/वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन संजय साह जगाती, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद