फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rebeej Awairness in Bageshwar

रेबीज टीके के जनक लुई पाश्चर को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rebeej Awairness in Bageshwar
रैबीज डे पर कपकोट से रथ रवाना करते स्वास्थ्य कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट/अल्मोड़ा। विश्व रेबीज दिवस पर रेबीज टीके के जनक लुई पास्चर को याद किया गया। बागेश्वर सीएमओ कार्यालय में हुई गोष्ठी में रेबीज की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट से रेबीज जागरूकता वाहन रवाना किया गया। उधर, अल्मोड़ा में आईक्यू अस्पताल करबला में मंगलवार को विश्व रेबीज दिवस पर गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश रावत की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में डॉ. जितेश कुमार ने रेबीज के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन लेखा प्रबंधक नीरज उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि लावारिस या पालतू पशु को रेबीज का इंजेक्शन जरूर लगवाएं। जानवरों के साथ सावधानी बरतें। इस मौके पर मनोज कोरंगा, सुनील टम्टा, राजेंद्र कपकोटी, गोविंदी देवी, नीतू चौहान, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य कर्मचारियों से रेबीज के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने और लोगों को रेबीज होने की दशा में जल्द से जल्द उपचार कराने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। अल्मोड़ा में आईक्यू अस्पताल करबला के प्रभारी डॉ. जेसी दुर्गापाल ने कहा कि किसी भी कुत्ते या अन्य जानवर के काटने पर रेबीज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए घर में पाले हुए कुत्ते को एंटी रेबीज के टीके जरूर लगवाएं। इस मौके पर बालम नेगी, नितेज बनकोटी, सुंदर लटवाल, केशर अधिकारी, भास्कर प्रसाद, भुवन आर्या, भावना नेगी, चंद्रमनी भट्ट, रीता दुर्गापाल, मीता उपाध्याय, पुष्पा सती, मनोज सनवाल, गिरीश मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed