फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   rape accused caught

दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
rape accused caught
कपकोट पुलिस की गिरफ्त में दुराचार का आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के एक गांव में रविवार को 10 वर्षीय बालिका को हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के संज्ञान में मामला आने के बाद कपकोट थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन

13 जुलाई को कपकोट थाने में पीड़िता के चाचा ने तहरीर दी थी कि 12 जुलाई की शाम उसकी नाबालिग भतीजी जब जंगल से मवेशियों को ला रही थी तो खीम सिंह (27) पुत्र सोबन सिंह ने भतीजी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 376(क) (ख)/323/506 और 5 (ड)/6 पॉक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष कपकोट कैलाश सिंह बिष्ट को जांच और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने पुलिस टीम का गठन कर मंगलवार को आरोपी खीम सिंह को बांबे बैंड कपकोट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया गया कि उसने ही लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई लोकेश रावत, एसआई निशा पांडे, कांस्टेबल मोहन गिरी, कांस्टेबल त्रिभुवन सिंह मर्तोलिया शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed