फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rape accused arrested

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested
बागेश्वर में गिरफ्तार दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिथौरागढ़ के भट्टी गांव (बेड़ीनाग) निवासी पवन के खिलाफ आरोप है कि उसने एक युवती को झांसे में लिया और पांच सितंबर 2018 को उसे एनसीसी दिलाने के बहाने कई जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। इससे युवती गर्भवती हो गई। शादी का झांसा देकर युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया। लोकलाज के चलते पीड़िता ने यह बात लंबे समय तक छुपाए रखी। अंत में उसने यह बात अपने परिजनों को बताई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पीड़िता के परिजनों ने पवन के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने पवन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506, 312 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया। एसआई मीना रावत मामले की विवेचना कर रही हैं। गिरफ्तार करने वाली वाली टीम में कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, अशोक पवार भी शामिल रहे।
विज्ञापन

दहेज हत्या के दो आरोपी दोषमुक्त
बागेश्वर। अपर सेशन जज कुलदीप शर्मा ने दहेज हत्या के दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। ग्राम गैराड़ निवासी रमेश सिंह की पत्नी खष्टी देवी की मृत्यु हो गई थी। योगी मेहरा ने रमेश समेत उसकी मां देवकी देवी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि आरोपियों ने खष्टी को परेशान किया, जिस कारण वह आत्महत्या को मजबूर हो गई। इस पर पुलिस ने धारा 304 ख, 498क आईपीसी, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। विवेचक सीओ महेश चंद्र जोशी ने न्यायालय में दोनों के खिलाफ आरोप पत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय में दोनों पक्षों को सुना गया। गवाहों के बयान और पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। आरोपियों की ओर से जीसी फुलारा ने मजबूती से पैरवी की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed