फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rampage for water in many mohallas including Tehsil Road

नगर के कई इलाके में दो सप्ताह से पानी आपूर्ति ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rampage for water in many mohallas including Tehsil Road
बागेश्वर तहसील रोड में वाहन से पानी भरते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर के कई हिस्सों में पिछले 14 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति करने के लिए बनी अमसरकोट पेयजल योजना जल संस्थान अभी तक सुचारु नहीं कर पाया है। पेयजल आपूर्ति न होने से यहां लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। लोग हैंडपंप और धारों से पानी ढो रहे हैं। लोगों का पूरा दिन पानी ढोने में बीत रहा है। पंचायत चुनाव से ज्यादा पानी की चर्चा लोगों की जुबान पर है।
विज्ञापन

पिछले 14 दिन से जल संकट से जूझ रहे शहर के तहसील रोड, पालनीकोट सहित कई मोहल्लों में रविवार को भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। लोग हैंडपंप और धारों से पानी ढो रहे हैं। हालांकि जल संस्थान टैंकर से पानी बाट रहा है, लेकिन इसका लाभ सड़क किनारे रहने वाले लोगों को ही मिल रहा है। सड़क से दूर पड़ने वाले मोहल्लों के लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जल संस्थान को कई बार सूचना दी गई लेकिन क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को अब तक ठीक नहीं कराया जा सका है। उन्होंने क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को ठीक कराकर जल्द पेयजल आपू र्ति सुचारु करने की मांग की। कहा कि पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर उन्हें आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीट बाजार, टानीखेत मुस्लिम बस्ती में पानी की आपूर्ति ठप, लोग परेशान
गरुड़ (बागेश्वर)। टीट बाजार और बैजनाथ मुस्लिम बस्ती में पिछले तीन दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने जल संस्थान से दोनों कस्बों में पानी की नियमित आपूर्ति करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान कस्बे में मात्र आधा घंटा पानी आपूर्ति करता है। जिससे यहां हर परिवार को बीस लीटर पानी भी नहीं मिल पाता है। जबकि एक परिवार को रोज दो सौ लीटर पानी की जरूरत होती है। पिछले तीन से तो यहां पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। टीट बाजार के श्याम चंद्र, इकबाल खान, मोहन जोशी, गंभीर राणा आदि ने जल संस्थान से हर रोज टीट बाजार और बैजनाथ मुस्लिम बस्ती में दो घंटे की पानी आपूर्ति करने की मांग उठाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed