फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ramleela in Bageshwar

Bageshwar News: प्यारे राम को देना हमें मंजूर नाही है...

Thu, 19 Oct 2023 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 19 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ramleela in Bageshwar
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर और कपकोट में रामलीला की धूम मची है। लोग देर रात तक रामलीला का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात विश्वामित्र के राम, लक्ष्मण को मांगने आने, ताड़का, सुबाहु राक्षस वध और गौरी पूजन तक की लीला का मंचन हुआ। राक्षसों से परेशान विश्वामित्र मुनि राजा दशरथ के पास पहुंचते हैं। राज दरबार में आने का कारण पूछने पर विश्वामित्र राजा दशरथ को राक्षसों के आतंक की जानकारी देते हैं। बताते हैं कि राक्षस यज्ञ में विघ्न डाल रहे हैं। विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को साथ भेजने की मांग करते हैं।
यह सुनकर राजा दशरथ व्याकुल होकर कहते हैं-प्यारे राम को देना हमें मंजूर नाही है, चाहे माल मांगो मुलका मांगो दे दूंगा महाराज, चाहे सिर को भी मांगो हमें इन्कार नाही है। इस पर विश्वामित्र राजा दशरथ को समझाते हैं। राम और लक्ष्मण को ईश्वरीय अवतार बताते हैं। मुनि के समझाने पर राजा दशरथ मान जाते हैं। राम और लक्ष्मण राक्षसी ताड़का और सुबाहु का वध कर देते हैं।
विज्ञापन

भगवान राम मारीच नामक राक्षस को बिना फर के बाण से समुद्र पार फेंक देते हैं। इसी दौरान राजा जनक का दूत विश्वामित्र मुनि को सीता स्वयंवर का आमंत्रण देकर जाता है। विश्वामित्र राम और लक्ष्मण के साथ जनकपुरी पहुंच जाते हैं। जनकपुरी की पुष्प वाटिका में राजकुमारी सीता माता गौरी के पूजन के लिए आई होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता गौरी सीता माता को आशीष देती हैं। पुष्प वाटिका पहुंचे राम और लक्ष्मण माता जानकी के सौंदर्य को देखकर आपस में चर्चा करने लगते हैं। बागेश्वर की रामलीला के मुख्य अतिथि जिला रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष संजय साह जगाती थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कंचन साह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed