{"_id":"634ee9222d888b174100e332","slug":"rally-for-good-health-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4794300147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गम ग्रामीण अंचलों में चला जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गम ग्रामीण अंचलों में चला जागरुकता अभियान
विज्ञापन
बागेश्वर के दूरस्थ गांव बघर में स्तन कैंसर को लेकर जागरुकता रैली राइंका बघर के छात्र-छात्राएं। स?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में स्तन कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने कपकोट के दूरस्थ गांव बघर में महिलाओं को स्तन कैंसर की जानकारी दी। स्कूली छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया।
सीएचओ दीपक कुमार के नेतृत्व में राइंका बघर के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से गांव तक रैैली निकाली। इस दौरान कैंसर भगाओ के प्रेरणादायी नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। बताया कि देेश में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
लाखों महिलाएं स्तन कैंसर से जूझ रहीं हैं। कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। समय में बीमारी की पहचान होने से इलाज होना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया ने कहा कि नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक अभियान चलाकर महिलाओं को स्तन कैंसर की जानकारी दी जा रही है। अभियान का मकसद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना है।