{"_id":"5728d5094f1c1bab555cd1ea","slug":"rajiv-gandhi-upstart-school-had-a-dozen-kids-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी नवोदय स्कूल के एक दर्जन बच्चे पड़े बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी नवोदय स्कूल के एक दर्जन बच्चे पड़े बीमार
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 03 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
बीमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी नवोदय स्कूल के एक दर्जन बच्चे एक साथ बीमार पड़ गए। बच्चों में बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, खांसी और उल्टी की शिकायत के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने सभी बच्चों को जांच के बाद दवाएं देकर स्कूल भेज दिया। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि बुखार से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लगभग एक दर्जन बच्चों को एक साथ बुखार, खांसी और उल्टी की शिकायत हो गई। प्राचार्य ने बीमारी की चपेट में आए सभी बच्चों को स्कूल की मैटर्न चंपा तिवारी के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डॉ. एलएस बृजवाल ने जांच के बाद बताया कि यह मौसमी बीमारी है।
विज्ञापन
वातावरण में धुंध और पर्यावरण के दूषित होने से यह समस्या बढ़ रही है। विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम सिंह यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक-दो बच्चों में खांसी, बुखार और सिरदर्द की शिकायत मिल रही थी। सोमवार देर शाम कई बच्चों में इस तरह की शिकायत के बाद सभी बच्चों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्कूल की मैटर्न की देखरेख में बच्चों को दवाएं दी जा रही हैं। अभिभावकों को भी सूचित किया गया है। यदि आवश्यक हुआ तो अभिभावकों के आने के बाद स्वास्थ लाभ के लिए बच्चों को अवकाश पर घर भेजा जाएगा।