फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rainy season reduces passenger traffic, affects bus services

Bageshwar News: बारिश के मौसम में यात्रियों की संख्या घटी, बस सेवाएं प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rainy season reduces passenger traffic, affects bus services
बागेश्वर। मानसूनी बारिश का असर जिले से संचालित होने वाली बस सेवाओं पर पड़ रहा है। केमू की हल्द्वानी रूट पर चलने वाली बसों में सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या कम हो गई है। कई बार यात्री नहीं होने पर बस सेवा को निरस्त करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केमू स्टेशन के इंचार्ज देवेंद्र रावत ने बताया कि जिला मुख्यालय से हल्द्वानी रूट पर केमू की 15 से अधिक बसों का संचालन होता है। सुबह पांच बजे से आधे घंटे के अंतराल पर बस चलती है। सामान्य दिनों में यात्रियों की संख्या अच्छी रहने से गाड़ियां नियमित समय पर चलती हैं लेकिन इन दिनों बारिश के कारण रास्ते खराब होने या खतरे की आशंका के चलते बसों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। रविवार सुबह पांच बजे चलने वाली बस को यात्रियों के लिए आधे घंटे अधिक समय तक रोका गया लेकिन बाद में उसे स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed