{"_id":"6095861d8ebc3e47eb7757d2","slug":"rain-in-bageshwar-bageshwar-news-hld423702329","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुक रहा बारिश का सिलसिला, कपकोट में 20 तो गरुड़ में 14 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुक रहा बारिश का सिलसिला, कपकोट में 20 तो गरुड़ में 14 एमएम बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में रोजाना बेमौसमी बारिश हो रही है। इससे कई लोग परेशान हो उठे हैं। बारिश से फसलों को तो नुकसान पहुंच ही रहा है, बरातों पर भी इसका असर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को कपकोट में 20, गरुड़ में 12 और बागेश्वर में पांच मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बेमौसमी बारिश काफी तेज और सभी हिस्सों में हो रही है। यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। जिले के घाटी वाले इलाकों में गेहूं की फसल कट गई है। ऊंचाई वाले तमाम इलाकों में अभी गेहूं की फसल पक रही है। बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच रहा है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके पांडेय का कहना है कि बारिश से गेहूं की खड़ी फसल काली पड़ने की आशंका है। कई जगह ओलावृष्टि भी हो रही है। इससे फलों के बौरों के साथ ही सब्जियों के पौधों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
बारिश से किसानों समेत बरात में शामिल लोग भी खासे परेशान हैं क्योंकि बारिश से बरात के आयोजनों में खलल पड़ रहा है। बरात के कार्यक्रम संपन्न कराने में दिक्कत आ रही है।
नहीं खुली मलबे से बंद खर्ककानातोली-गुलेर सड़क
बागेश्वर। कपकोट के ग्राम खर्ककानातोली से गुलेर जाने वाली सड़क चार दिन से बंद है। बारिश के दौरान इस सड़क पर भारी मात्रा में मलबा गिर गया था। कई जगह मलबा पटने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी।
सड़क पर अब भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। यातायात बहाल न होने से लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है।