फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain and hailstorm cause mercury to drop by 12 degrees, farmers in trouble

Bageshwar News: ओलावृष्टि और बारिश से 12 डिग्री गिरा पारा, संकट में किसान

Thu, 07 May 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 07 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm cause mercury to drop by 12 degrees, farmers in trouble
बागेश्वर। जिले में मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण मई के महीने में फरवरी जैसी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। अधिकतम तापमान जो अमूमन 30 डिग्री के पार रहता था, वह लुढ़ककर 21 डिग्री पर आ गया है, जबकि न्यूनतम पारा 12 डिग्री तक पहुंचने से लोगों ने दोबारा गरम कपड़े निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

जिले में मौसम की सबसे कड़ी मार किसानों पर पड़ी है। खेतों में गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण किसान उसे घर तक नहीं ला पा रहे हैं। बुधवार की रात जिला मुख्यालय से सटे कफौली और चौगांवछीना क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि से बेल वाली सब्जियों और फलों के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे काश्तकारों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। बैमोसम ठंड से इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर इन दिनों पंखे, कूलर और फ्रिज की मांग रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है। शादियों के इस सीजन में मेहमानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टेंटों और खुले मैदानों में आयोजित होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों में लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। बदल रहे तापमान से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है, लेकिन वर्तमान में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed