{"_id":"5995d18c4f1c1b24768b459b","slug":"radha-krishna-s-tableau-emerged-in-bageshwar-murlisidiyar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर, मुरलीउडियार में राधा-कृष्ण की झांकी निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर, मुरलीउडियार में राधा-कृष्ण की झांकी निकली
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में राधा-कृष्ण की झांकी निकालते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित दो दिवसीय मेला संपन्न हो गया। समापन अवसर पर राधा-कृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। इसके साथ ही मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उधर, मुरलीउडियार चौगांवछीना में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न हो गया।
विज्ञापन
बागेश्वर में राधा-कृष्ण झांकी पूरे नगर में घुमाई गई। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। पंडित गणेश जोशी, पूरन जोशी, जीवन तिवारी, प्रबंधक मनोज बचखेती, सुनीत साह, विजन परिहार, पंकज मनराल, मनोज खेतवाल, पुनीत साह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
उधर, मुरलीउडियार चौगांवछीना में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न हो गया। दो दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। समापन अवसर पर चौगांवछीना में राधा-कृष्ण की विशाल झांकी निकाली गई।
विज्ञापन