फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Quaranteen in Bageshwar

विदेश से घर लौटे 77 लोगों ने होम क्वारंटीन की अवधि पूरी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Quaranteen in Bageshwar
बागेश्वर। कोरोना संकट के बीच विदेश से घर लौटे जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सभी 77 लोगों ने होम क्वारंटीन की 28 दिन की अवधि पूरी कर ली है। सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। जिले के कई अलग क्षेत्रों से रोजगार की तलाश में विदेश गए ज्यादातर लोग कोरोना फैलने के बाद घर लौट आए थे। मेडिकल जांच के बाद सभी को होम क्वारंटीन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पर लगातार नजर रख रही थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना ने बताया कि संक्रमण के बाद 77 लोग विदेश से जिले में लौटे थे। इनमें जिले के तीनों ब्लॉकों बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ के लोग शामिल थे। इनकी हर दिन की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि 28 दिन तक ये लोग होम क्वारंटीन में रहे। इस दौरान सभी लोग स्वस्थ रहे। किसी में किसी प्रकार का लक्षण नहीं मिला। अब विदेश से लौटे सभी लोग होम क्वारंटीन से मुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed