फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   pupil carrying water instead of studying in school

पढ़ाई छोड़ पानी के इंतजाम जुटे बच्चे

Sat, 28 Jul 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 28 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
pupil carrying water instead of studying in school
पानी लाते राइंका देवतोली के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला स्मारक राइंका देवतोली की पानी की लाइन में गत एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। पानी नहीं होने से बच्चों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। मध्याह्न भोजन योजना भी चरमरा गई है। बच्चों को पढ़ाई छोड़ दो किमी दूर से ढोना पड़ रहा है। अभिभावकों ने बच्चों द्वारा पानी ढोने पर नाराजी जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय प्रशासन से बच्चों से पानी न ढोने और जल संस्थान से पानी की आपूर्ति जल्द सुचारु करने को कहा है। मांग पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। राइंका देवतोली के लिए पणीगाड़ से पीने के पानी की लाइन बनी है। पानी की आपूर्ति ठप होने से यहां पंजीकृत 210 बच्चों और विद्यालय स्टाफ के सामने पानी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


पानी की आपूर्ति ठप होने से एमडीएम भी चरमरा गया है। बच्चे दो किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। अभिभावकों ने बच्चों के पानी ढोने पर सख्त नाराजगी जताई है। उबड़-खाबड़ और फिसलन भरे रास्ते से होकर पानी लाने में बच्चों के चोटिल होने का खतरा है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से पानी की आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी देने वालों में अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोकुल रावत, मोहन जोशी, हरीश सिंह, हीरा सिंह, मोहन राम, संजय सिंह, पूरन सिंह आदि शामिल हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों द्वारा पानी ढुलवाने की बात से इंकार किया है। कहा कि बच्चे मध्यावधि में स्वेच्छा से ही पानी लाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed