{"_id":"65d6409d3edc0397dd0d8aae","slug":"public-health-unit-opened-in-kapkot-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-104507-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट में खुली पब्लिक हेल्थ यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट में खुली पब्लिक हेल्थ यूनिट
Wed, 21 Feb 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ करते विधायक। संवाद
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में पब्लिक हेल्थ यूनिट का विधायक सुरेश गढि़या ने शुभारंभ किया। हेल्थ यूनिट के शुरू होने के बाद सीएचसी में रक्त स्टोर करने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। लोगों को रक्त संबंधी जांच के लिए भी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विधायक ने कपकोट थाने के समीप बने शव गृह का लोकार्पण किया और नगर पंचायत के शव वाहन को हरी झंडी भी दिखाई। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पब्लिक हेल्थ यूनिट के शुरू होने से लोगों को रक्तदान, जांच, टीकाकरण समेत अन्य कार्यों में लाभ मिलेगा। वहां पर पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, मंडल अध्यक्ष भुवन गढि़या समेत सीएचसी का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद