फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PTC personnel demonstrated in protest

पीटीसी कर्मियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
PTC personnel demonstrated in protest
नुमाइशखेत बागेश्वर में नारेबाजी करते जल संस्थान के पीटीसी कर्मचारी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जल संस्थान में तैनात पीटीसी कर्मचारियों मांगें पूरी नहीं हो सकी हैं। इससे नाराज कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड जल संस्थान मजदूर संघ के बैनर तले नुमाइशखेत में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल संस्थान और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। मांगें जल्द पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नियोजन के दौरान कोई दुर्घटना होने पर पीड़ित कर्मचारी को तुरंत सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों का पांच लाख का बीमा किया जाए। वेतन कम मिलने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान अधिनियम का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरना, प्रदर्शन करने वालों में भारतीय मजदूर संघ के प्रभारी गणेश सिंह बोरा, महामंत्री हरीश चंद्र कंसेरी, उपाध्यक्ष मोहन चंद्र पंत, विशन दत्त भट्ट, लाल सिंह, शिव लाल, नंदकिशोर, पूरन सिंह, मदन राम, महिपाल सिंह आदि रहे। प्रदर्शन के बाद उन्होंने डीएम के माध्यम से पेयजल मंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगे
- वेतन का भुगतान प्रतिमाह के प्रथम सप्ताह में किया जाय।
- नियोजन के दौरान कर्मचारियों को टूल किट दिए जाएं।
- पीपीएफ का लाभ सभी कर्मचारियों को दिया जाय।
- जल संस्थान के श्रमिकों को न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार भुगतान किया जाय।
- श्रमिकों को भी टूल किट दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed