{"_id":"5bb3ae6f867a5501363be493","slug":"protester-vishan-singh-ends-protest-after-sdm-s-consolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन पर माने विशन सिंह, अनशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन पर माने विशन सिंह, अनशन समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में टंगड़िया का अनशन तुड़वाते एसडीएम। बागेश्वर में जयंती मनाते कांग्रेसजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम डोबा के तोक गणिया में पेयजल की समस्या के निजात की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे विशन सिंह टंगड़िया ने एसडीएम के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया है।
गणिया तोक में पेयजल को लेकर गांव गरीब महिला उत्थान मंच के संस्थापक विशन सिंह टंगड़िया बीते तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे थे। सोमवार को उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें पुलिस ने उठाकर अस्पताल में भर्ती कर दिया था। विशन ने अस्पताल में भी आमरण अनशन शुरू कर दिया था।
मंगलवार को एसडीएम राकेश तिवारी, तहसीलदार दयाचंद्र टम्टा सहित विभागीय अधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद विशन ने अनशन समाप्त कर दिया। विशन को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया। तय हुआ कि गणिया तोक में पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। वार्ता में पूर्व प्रमुख इंद्र सिंह परिहार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, रमेश भंडारी, दलीप सिंह खेतवाल, धन सिंह ड्याराकोटी आदि थे।