{"_id":"5da4ab1d8ebc3e93c202cad8","slug":"protest-with-empty-utensils-bageshwar-news-hld360392990","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की मांग को खाली बर्तनों संग प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की मांग को खाली बर्तनों संग प्रदर्शन
विज्ञापन
जल संस्थान बागेश्वर में खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। एक पखवाड़े से पानी नहीं मिलने से नाराज नदी गांव के ग्रामीणों ने खाली बाल्टियों के साथ जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर जल संस्थान के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि जलापूर्ति जल्द सुचारु नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
लोगों ने कहा कि 20 दिनों से अमसरकोट पेयजल योजना में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। पानी नहीं आने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों गांवों में कृषि कार्य भी जोरों पर हो रहा है। ग्रामीणों का पूरा समय पानी ढोने में ही बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में करीब पांच हजार लोग निवास करते है।
उन्होंने अस्थायी तौर पर गोमती पुल से जाखेड़ा वाली पेयजल लाइन से गांव में पानी आपूर्ति करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नीमा ड्याराकोटी, जगदीश सिंह रावल, प्रवीण सिंह, मोहन चंद्र पाठक, दिनेश चंद्र जोशी, प्रेमा पांडे आदि शामिल हैं। बाद में ग्रामीणों ने डीएम रंजना राजगुरु और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एमके टम्टा को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
---
एक पखवाड़े से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग पानी के लिए तरसे
बागेश्वर। अमसरकोट पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से नगर के कई हिस्सों में सोमवार को 15वें दिन भी पानी की आपूर्ति ठप रही। एक पखवाड़े से पानी नहीं मिलने के कारण स्थिति खराब होते जा रही है। लोग तहसील रोड स्थित हैंडपंप और माघ के धारे से पानी ढोने को मजबूर हैं। कुछ हैंडपंपों से गंदा पानी भी निकल रहा है। लोग किसी तरह काम चला रहे हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता सीएस देवड़ी ने बताया कि लोनिवि द्वारा मिट्टी को हटाया जा रहा है। इस कारण वहां पर क्षतिग्रस्त लाइन नहीं जुड़ पा रही है। मिट्टी हटाने के बाद क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जोड़कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।