फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   protest to solve problems of people of Bhairochoubatta

भैरूचौबट्टा के लोगों का समस्याओं के निराकरण के लिए किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest to solve problems of people of Bhairochoubatta
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भैरूचौबट्टा के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ग्राम पंचायत भैरूचौबट्टा के लोगों ने पंतक्वैराली गैराड़-भैरूचौबट्टा सड़क के मिलान, स्कूल के जीर्णशीर्ण भवन की मरम्मत, बिजली कनेक्शन देने समेत तमाम मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को भैरूचाबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम विनीत कुमार को ज्ञापन सौंपकर कहा कि गैराड़ से भैरूचबट्टा की दूरी सात किमी है। वर्ष 2010 के बाद लोनिवि की ओर से कई बार सर्वे होने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ला भैरू का भवन जीर्णशीर्ण हो गया है। धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। स्कूल में बिजली कनेक्शन की आवश्यकता है। आंगनबाड़ी भवन भैरूचौबट्टा जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। बाल विकास विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र कुमालदेव में भवन निर्माण नहीं हुआ है। बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इन लोगों ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के अंतर्गत स्वीकृत पेजल योजना का निर्माण करने की मांग की है। प्रदर्शन में कमलेश चंद्र, भूपेश चंद्र, सुशील कुमार, दयाल कुमार, संतोष कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed