{"_id":"61d493c4baee0150c177f45b","slug":"protest-over-user-charge-hike-bageshwar-news-hld4499465144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के यूजर चार्ज के विरोध में अभूतपूर्व रहा बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के यूजर चार्ज के विरोध में अभूतपूर्व रहा बाजार बंद
विज्ञापन
बागेश्वर नगरपालिका में तालाबंदी के बाद एकत्र कांग्रेसी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगरपालिका के यूजर चार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस के आह्वान पर मंगलवार को नगर का बाजार बंद रहा। नगर क्षेत्र में सब्जी और चाय के होटल भी नहीं खुले। लोग जरूरी सामान और चाय के लिए परेशान रहे। बाजार बंद को व्यापार मंडल का भी समर्थन मिला।
यूजर चार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस दिसंबर से आंदोलित है। संगठन की जिला इकाई ने मंगलवार को बाजार बंद का एलान किया था। बाजार बंद के आह्वान को व्यापारियों का जबरदस्त समर्थन मिला। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में सुबह से ही पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाजार में निकल गए थे। संपूर्ण नगर में दुकानें बंद रहीं। बाजारबंदी का असर बिलौना, नदीगांव, द्यांगण में भी देखने को मिला। वहां भी दुकानें बंद रही। नगर के चौक बाजार, स्टेशन रोड, मालरोड आदि में हमेशा लोगों की चहलपहल रहती थी। मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा।
बाजार बंदी के कारण बाहर से खरीदारी और बागनाथ मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालु जरूरी सामान के लिए भटकते रहे। कवि जोशी ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारी आर्थिक मार झेल रहे हैं। नगरपालिका व्यापारियों को राहत देने के स्थान पर उत्पीड़न पर उतर आई है।
विज्ञापन
पालिका कार्यालय में की तालाबंदी, फूंका पुतला
बागेश्वर। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने मालरोड तिराहे में नगरपालिका का पुतला जलाया। पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं का हुजूम नगरपालिका कार्यालय पहुंचा। पालिका के मुख्य गेट के साथ ही कार्यालयों में तालाबंदी की। वहां पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, सुनील पांडे, रिजवान खान, जयदीप कुमार, गोविंद चंदोला, खालिद हुसैन, धीरज गढ़िया, प्रकाश आदि थे। संवाद
व्यापार मंडल ने दी हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की चेतावनी
बागेश्वर। जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू नेगी और नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा है कि यूजर चार्ज का विरोध जारी रहेगा। नेगी और सोनी ने कहा है कि पालिका ने कदम पीछे नहीं खींचे तो उच्च न्यायालय में इस निर्णय के खिलाफ वाद दायर किया जाएगा। नगरपालिका पालिका क्षेत्र में शामिल किए गए नए क्षेत्रों को भी यूजर चार्ज के दायरे में लाकर सरकार के निर्णय का भी उल्लंघन कर रही है। सरकार ने पालिका क्षेत्र में शामिल किए गये नए क्षेत्रों से 10 साल तक टैक्स न लेने का निर्णय लिया है। पालिका नए क्षेत्रों से भी यूजर चार्ज वसूल रही है। संवाद
पालिका के यूजर चार्ज की दरें
बागेश्वर। नगरपालिका ने प्रतिमाह घरों से 20 रुपये, जरनल स्टोर, कपड़ा, जूता, स्टेशनर्स से 30 रुपये, सब्जी, फल विक्रेता 100 रुपया, फुटपाथ पर छोटा व्यवसाय चलाने वालों से 10 रुपये यूजर चार्ज लगाया है। लोहा-सीमेंट विक्रेता से 100 रुपये, लोहा, सीमेंट विक्रेता, 100, आटा चक्की से 100, होटल, लॉज, गेस्टहाउस से 200, रेस्टोरेंट से 150, स्कूल, कॉलेज, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान, 100, अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, क्लीनिक से 300, मेडिकल स्टोर से 100, वर्कशॉप, कबाड़ी 200, गन्ने का रस, जूस विक्रेता, बेकरी से 50, समस्त कार्यालय 100 रुपये गरीबी रेखा से जीवन यापन रने वाले लोगों से 10, धर्मशाला 50, पान की दुकान 10, मिठाई की दुकान से 25 रुपया वसूलेगी। शराब की दुकान, बियर बार से 200, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीकल 30, टेंटहाउस 100, बरातघर 200, प्रिंटिंग प्रेस 100, फर्नीचर की दुकान 50, पेट्रोल पंप 100, ट्रांसपोर्ट, फैब्रिकेशन, बारबर, टेलर, मीट, मछली, मुर्गा शॉप, आरा मशीन से 50 और अन्य से 10 रुपये यूजर चार्ज लगाया गया है। मंगलवार का बाजार बंद इसी यूजर चार्ज की दरों के विरोध में किया गया।