{"_id":"632ca916134cc07b7704ab6d","slug":"protest-over-outsider-allegations-bageshwar-news-hld476601265","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइशखेत में बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइशखेत में बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगाने का विरोध
विज्ञापन
बागेश्वर नगरपालिका कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नवरात्र और दशहरे के दौरान नुमाइशखेत मैदान में बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगाने का विरोध तेज हो गया है। आक्रोशित व्यापारियों ने नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने जबरन बाहरी लोगों को दुकान दिए जाने पर दुर्गा-देवी पूजा समिति और रामलीला कमेटी के साथ लेकर सभी आयोजन स्थगित करने की चेतावनी दी।
व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने बागनाथ मंदिर परिसर में बैठक की, जिसके बाद पालिका कार्यालय में जाकर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। जोशी ने कहा कि नवरात्र के मौके पर नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव के साथ रामलीला का मंचन किया जाता है।
आयोजनों से नगर के व्यापारियों को भी लाभ मिलता है, लेकिन नगरपालिका व्यापारियों को इस लाभ से वंचित रखने का काम कर रही है। कहा कि बाहरी व्यापारियों को नुमाइशखेत मैदान में दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगने से स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
वहां पर जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, उपाध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, इंदु चौधरी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की, पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी, नवीन लाल साह, उमेश साह, दीपक जोशी, महिपाल भरड़ा आदि थे।