{"_id":"615b4c758ebc3eb34c6bd407","slug":"protest-over-lakhimpur-incident-bageshwar-news-hld4402991166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर की घटना, प्रियंका, हरीश रावत की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर की घटना, प्रियंका, हरीश रावत की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना
बागेश्वर कोतवाली में धरना देते कांग्रेसी।
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। कांग्रेसियों ने लखीमपुरखीरी में कार से किसानों को कुचलने और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गिरफ्तारी के विरोध में बागेश्वर कोतवाली में धरना दिया। केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बागेश्वर कोतवाली में धरना दिया। कहा कि केंद्र सरकार आम जनता के उत्पीड़न पर उतर आई है। लखीमपुरखीरी में किसानों के ऊपर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र ने कार चढ़ा दी। चार किसानों का मौत के घाट उतार दिया। केंद्र सरकार में जरा सी भी नैतिकता है तो गृह राज्यमंत्री को तत्काल मंत्री मंडल से हटाए। कांग्रेसियों ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गिरफ्तारी का विरोध किया। कहा कि भाजपा की सरकारें लोकतां त्रिक अधिकारों का हनन कर रही हैं। इसका जवाब जनता चुनाव में भाजपा को देगी। कार्यक्रम में जिला चुनाव संचालन समिति के संयोजक अर्जुन भट्ट, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, राजेंद्र टंगड़िया, राजेंद्र राठौर, बहादुर सिंह बिष्ट, अंकुर उपाध्याय, महेश पंत, भूपेश खेतवाल, सुनीता टम्टा, गोपाल दत्त भट्ट, धीरज कोरंगा, भैरव नाथ टम्टा, दयाल बिष्ट, वीरेंद्र नगरकोटी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।