{"_id":"6291132a649525093d024c78","slug":"protest-over-health-issues-bageshwar-news-hld464031253","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को वीरांगना संगठन मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को वीरांगना संगठन मुखर
विज्ञापन
बागेश्वर में सीएमओ को स्वास्थ्य सेवाओं की परेशानी बताती वीरांगना संगठन की महिलाएं। संवाद न्यूज
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं के निदान की मांग के लिए वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन मुखर हो गया है। संगठन के सदस्यों ने स्वास्थ्य, मनरेगा, राशन कार्ड की परेशानियों को संबंधित अधिकारियों के सामने रखा और जल्द सभी समस्याओं का विभागीय स्तर पर निदान करने की मांग की।
वीरांगना संगठन की कार्यकर्ताओं ने सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा से मिलकर सीएचसी कपकोट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मामला उठाया। अस्पताल में रोजाना अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान करने और, विशेषज्ञ चिकत्सकों और स्टाफ नर्स के रिक्त पद भरने, सभी दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध कराने, नैल, ओखलसों, मालूझाल, गनीगांव, खबडोली में एएनएम सेंटर खुलवाने और तब तक रोजाना एएनएम का भ्रमण कराने की मांग की। पूर्ति विभाग को ज्ञापन देकर ऑनलाइन प्रक्रिया में नवीनीकरण कराने से छूट गए राशन कार्डों का संज्ञान लेने और सीडीओ को ज्ञापन देकर पिछले एक वर्ष से लंबित मनरेगा की मजदूरी और सामग्री का भुगतान कराने की मांग की। वहां पर पुष्पा देवी, विमला देवी, मुन्नी देवी, पूजा जोशी, सुनीता देवी, लीला देवी आदि थीं।
वीरांगना संगठन गांव-गांव जाकर महिला पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनता रहा है। संगठन ने कुछ प्रमुख परेशानियों को संबंधित विभाग तक पहुंचाया है। उम्मीद है जल्द ही विभाग इनका निराकरण करेंगे।
विज्ञापन
अनीता रावत, सदस्य वीरांगना संगठन