{"_id":"64305f286b9d0c72d700ee96","slug":"protest-in-bageshwar-collage-bageshwar-news-c-8-1-105514-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: डिग्री कॉलेज के गेट में ताला लगाने के विरोध में फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: डिग्री कॉलेज के गेट में ताला लगाने के विरोध में फूंका पुतला
Fri, 07 Apr 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज बागेश्वर के गेट में ताला लगाने के विरोध में पुतला फूंका गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। छात्रसंघ अध्यक्ष और छात्र नेताओं ने बागेश्वर महाविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाने का विरोध किया है। इन लोगों ने कॉलेज गेट पर एकत्र होकर प्राचार्य का पुतला फूंका।
महाविद्यालय गेट पर एकत्र छात्रों ने गेट पर ताला लगाने का विरोध करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि मुख्य गेट पर ताला नहीं लगाया जाना चाहिए। महाविद्यालय प्रशासन को किसी प्रकार की दिक्कत है तो गेट पर सुरक्षा का इंतजाम करना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कुमार, प्रकाश वाछमी, जयदीप कुमार, योगेश जोशी, नमीष रावत, चाहत थापा, कमलेश कुमार, विक्रम दानू शामिल थे। उधर, प्राचार्य एसएस धपोला का कहना है कि महाविद्यालय में अनधिकृत लोगों का प्रवेश रोकने के लिए गेट पर ताला लगाया गया है। गेट पर बाकायदा चौकीदार की तैनाती की गई है।