बागेश्वर। काम से हटाए गए कोविड उपनल कर्मियों का आंदोलन जारी है। कर्मियों ने धरने के दौरान मांगों के लिए नारेबाजी की। कोविड उपनल कर्मियों ने कलक्ट्रेट में सेवा विस्तार और समायोजन की मांग के लिए धरना देने के साथ ही प्रदर्शन किया। कोविड उपनल कर्मियों का कहना था कि उन लोगों ने दो साल तक सरकारी अस्पतालों, कोविड केंद्रों में दिनरात ड्यूटी की। पूरी लगन के साथ अपने कार्यों का निर्वहन किया। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के मामले कम होते ही उन लोगों को काम से हटा दिया। जिले में 85 कोविड उपनल कर्मी बेरोजगार हो गए हैं। उन्होेंने कहा कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। बुधवार को धरने में आनंद प्रसाद, रेखा, सुरेश चंद, गोविंद सिंह कठायत, बलवंत सिंह, गोविंद सिंह, दीपा देवी, मेघा परिहार, उमेश, पवन खेतवाल, हरीश गिरी, हरीश मेहता, खीम गिरी, रीता आर्या बैठे।