फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   protest for road improvement and bridge construction

सड़क सुधारीकरण और पुल निर्माण की मांग को ग्रामीणों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
protest for road improvement and bridge construction
बागेश्वर में सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। चचई मोटर मार्ग के सुधारीकरण और पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि अब तक पुल का निर्माण पूरा हो जाना था, लेकिन विभाग ने काम तक शुरू नहीं करवाया। सड़क बदहाल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी के नेतृत्व में ग्रामीण जिला कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार मांग करने के बाद भी सड़क के सुधारीकरण का कार्य नहीं किया जा रहा है। पुल निर्माण नहीं होने से सड़क का कार्य भी अधूरा पड़ा है। कहा कि पूर्व में भी लगातार मोटर मार्ग को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए। इसके बाद भी विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। केवल आश्वासन ही दिए गए। ग्रामीणों ने जल्द सड़क सुधारीकरण और पुल के निर्माण का काम शुरू करवाने की मांग की। कहा कि अगर विभाग की ओर से पुल निर्माण में अधिक विलंब किया गया तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान निर्मला देवी, दीवान राम, कवि जोशी, भुवन जोशी, केदार राम, भीम कुमार, रणजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed