{"_id":"6137c33b8ebc3ee531056c56","slug":"protest-by-upnal-staff-union-in-bageshwar-bageshwar-news-hld437166033","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मचारियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए बागनाथ मंदिर में किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मचारियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए बागनाथ मंदिर में किया हवन
विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर परिसर में सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए हवन करते उपनल कर्मी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नियमितीकरण और समान कार्य का समान वेतन देने की मांग कर रहे उपनल कर्मचारियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए बागनाथ मंदिर में हवन किया। कर्मचारियों ने जल्द पांच सूत्री समस्याओं का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत उपनल कर्मचारियों ने सोमवार को तहसील परिसर से कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा था। मंगलवार को उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों में तैनात उपनल कर्मियों ने बागनाथ मंदिर में एकत्र होकर हवन किया।
उपनल कर्मियों ने बाबा बागनाथ से प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उपनल कर्मचारी लंबे समय से समान कार्य का समान वेतन देने, नियमितीकरण के लिए नियमावली बनाने की मांग की।
विज्ञापन
मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि वेतन और नियमितीकरण के अलावा कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने और विभिन्न विभागों से हटाए गए उपनल कर्मचारियों की बहाली करने, नई भर्तियों में उपनल से तैनात कर्मचारियों के पदों को रिक्त न दिखाने, जिन विभागों से हटाए उपनल कर्मचारियों को पुन: विभाग में समायोजित किया गया है, उनकी बीच की बाधित सेवा को निरंतर सेवा में परिवर्तित करने और उपनल कर्मचारियों को 20 लाख रुपये का बीमा और ड्यूटी के दौरान कर्मचारी का निधन होने पर आश्रित को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारी जिले के भ्रमण पर आ रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी अपनी समस्याएं बताएंगे। इसके बावजूद मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गढ़िया, राजेंद्र गढ़िया, मनीष शर्मा, हरीश रावल, प्रकाश मिश्रा, जानकी, अर्चना, दीपिका, गीता साह आदि रहे।