{"_id":"62531d7da7f2cc72b7077dad","slug":"protest-by-upnal-staff-in-bageshwar-bageshwar-news-hld459072126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा विस्तार की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिले उपनल कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा विस्तार की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिले उपनल कर्मी
बागेश्वर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी करते उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजें?
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए उपनल कर्मचारियों ने रविवार को भी आंदोलन किया। कर्मचारियों ने जिले के भ्रमण पर आए कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को ज्ञापन दिया और स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए सभी संविदा कर्मियों को तत्काल सेवा विस्तार देने या विभाग की इकाइयों में समायोजित करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
संगठन के अध्यक्ष संजय कनौजिया ने मंत्री दास को ज्ञापन सौंपा। बताया कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं से भरपूर कार्य लिया, अब कोविड का असर कम होने पर सेवा से हटाया जा रहा है। दो साल तक नियमित कार्य करने के बावजूद अचानक कर्मचारियों को बेरोजगार कर दिया गया है। इस कारण कर्मचारी परेशान हैं। कहा कि सरकार की ओर से आउटसोर्स के माध्यम से सेवा देने की बात की गई, लेकिन ठोस आश्वासन नहीं मिला। कर्मचारियों ने समस्या का निदान जल्द करने की मांग की। इसके लिए कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की चेेतावनी दी है। इस मौके पर दीपा देवी, हरीश चंद्र, चंदन लाल, यशोदा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।