फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest by NHM Staff

एनएचएम कर्मियों ने सीएमएस को दिया नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Protest by NHM Staff
बागेश्वर। जिला अस्पताल के एनएचएम कर्मियों ने सामूहिक बीमा, गोल्डन कार्ड बनाने सहित नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सीएमएस डॉ. एलएस बृजवाल को दिया है। उन्होंने सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने सामूहिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने, गोल्डन कार्ड बनाने, सेवा के दौरान कर्मी की मौत पर आर्थिक सहायता देने, वर्ष 2018 से लंबित लॉयल्टी का भुगतान, वेतन विसंगतियां दूर करने, एचआर पॉलिसी लागू करने, ठेके पर नियुक्ति को रद्द करने, ढांचागत पदों की नियुक्ति में एनएचएम कर्मियों को प्राथमिकता देने, 20 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में कमल जोशी, मनोज कुमार बलूनी, राजीव कुमार, अनीता जोशी, रीतिका मेहता, विनीता थपलियाल, हरीश कुमार, भूपेंद्र सिंह रावत आदि थे।
आज से होम आइसोलेशन में रहकर प्रदर्शन करेंगे एनआरएचएम संविदा कर्मी
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राज्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के आह्वान पर विकासखंड के एनआरएचएम कर्मचारी, संविदा चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, एएनएम, बीपीएम, आरबीएके आदि ने काली पट्टी बांध कर मांगों के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी कोरोनाकाल के दौरान भी तत्परता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने नौ सूत्री मांगों पर कार्यवाही न होने पर कल एक और दो जून को दो दिवसीय विरोध, प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

इस दौरान वह लोग होम आइसोलेशन में रहकर प्रदर्शन करेंगे। विरोध कार्यक्रम में ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉ. सीएस भट्ट, गजेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन नेगी, जगदीश गिरी, अजय तिवारी, डॉ. कल्पना जोशी, मीनाक्षी भट्ट, योगेश भट्ट, तारा चंद्र त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed