फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest By Congress in Bageshwar

Bageshwar News: कांग्रेसियों ने एसबीआई और एलआईसी कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Protest By Congress in Bageshwar
बागेश्वर में एलआईसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शेयर बाजार में अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट से बैंक ग्राहकों और एलआईसी के पॉलिसी धारकों को हो रहे नुकसान पर कांग्रेसियों ने रोष जताया। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एसबीआई, एलआईसी कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अदाणी समूह में एलआईसी पॉलिसीधारकों का उनतालीस हजार करोड़ रुपये का जबरन निवेश कराया जिससे तैंतीस हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अदाणी समूह पर सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों का भी अस्सी हजार करोड़ रुपये बकाया है। कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित में सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्तियों के निवेश का पुरजोर विरोध कर केंद्र सरकार की इस जनविरोधी नीति की भी निंदा करती है। जिलाध्यक्ष डसीला ने कहा कि देश को हो रहे नुकसान से बचाने के लिए कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध करती रहेगी। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, रंजीत दास, दीपक गढ़िया, सुनीता टम्टा, कुंदन गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई कर्मियों और कांग्रेसियों में हुई बहस
बागेश्वर। एसबीआई परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी के दौरान कांग्रेसियों और एसबीआई कर्मियों में बहस हो गई। बताया जा रहा है कि बैंक परिसर में नारेबाजी पर एसबीआई के अधिकारियों ने नाराजगी जताई। इस पर कांग्रेसियों की उनके साथ तीखी बहस हो गई। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed