फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest at CMO office

उपनल कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Protest at CMO office
बागेश्वर के सीएमओ कार्यालय में नारेबाजी करते उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोविड काल से स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल संविदा कर्मचारियों ने सेवा से हटाए जाने के विरोध में सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। कर्मचारियों ने विभाग और सरकार से सेवा विस्तार या समायोजन करने की मांग उठाई। जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 85 कर्मचारियों को कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए एनएचएम के तहत उपनल के माध्यम से सेवा में तैनात किया था। दो साल की सेवा के बाद अब उन्हें सेवा से मुक्त करने की चर्चा है। आक्रोशित उपनल कर्मी 27 मार्च से प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बावजूद उन्हें बेरोजगार करने का प्रयास हो रहा है। कोविड-19 संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय कनौजिया ने कहा कि जान जोखिम में डालकर कोविड काल में लोगों को संक्रमण से मुक्त करने के लिए काम करने के बदले कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की कोशिश की जा रही है। कर्मचारियों ने सेवा विस्तार देने या स्वास्थ्य विभाग की इकाइयों में समायोजित करने की मांग की। वहां पर चंदन लाल, अंकित कुमार, दीपा देवी, अंकिता, दिनेश राम, सतीश चंद्र, आनंद प्रसाद, गोकुल रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed