फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   protest against liquor selling in shama

शामा से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Mon, 12 Mar 2018 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 12 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
protest against liquor selling  in shama
शामा में शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिला पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
शामा से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि यदि शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र आंदोलन होगा। महिला जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि शामा में खोली गई शराब की दुकान से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीण अपनी मेहनत की कमाई शराब में लुटा रहे हैं।
विज्ञापन


युवा पीढ़ी भी शराब के चंगुल में फंस रही है। महिलाओं ने कहा कि लाइसेंसी दुकान के साथ ही क्षेत्र में कई लोग कच्ची शराब बनाकर बेचने का धंधा भी कर रहे हैं। शराब की लत के कारण लोग धन के साथ ही अपनी सेहत भी बर्बाद कर रहे हैं। आए दिन झगड़े हो रहे हैं। शराबियों द्वारा अभद्रता की जाती है। इससे महिलाओं और छात्राओं का सड़कों पर चलना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन


महिलाओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी शराब की दुकान बंद करने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि शामा से लाइसेंसी शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद महिलाओं ने मांग से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में गाउली देवी, सरुली देवी, कमला, नीमा, कौशल्या, बसंती, लीला देवी, भागीरथी, लक्ष्मी, जमुना, लछिमा, गंगा देवी, कलावती देवी, तुलसी देवी, राधा देवी, सरस्वती, सीता, नंदी देवी आदि महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed