{"_id":"5fb69cd98ebc3ea360758af5","slug":"protest-against-covid-care-centre-continues-bageshwar-news-hld404420514","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड सेंटर के विरोध में छात्रों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड सेंटर के विरोध में छात्रों का धरना जारी
विज्ञापन
बागेश्वर महाविद्यालय में धरना देते छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को भी कोविड सेंटर के विरोध में धरना दिया।
छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में धरने पर बैठे छात्रों ने कोविड सेंटर के विरोध में नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रशासन जबरन महाविद्यालय में कोविड केयर सेंटर बनाने जा रहा है। जिला मुख्यालय में कई ऐसे स्थान हैं, जहां पर कोविड सेंटर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में कोविड सेंटर बनने से छात्र-छात्राओं के बीच डर का माहौल पैदा हो जाएगा। इससे संक्रमण फैलने की भी आशंका रहेगी।
उन्होंने प्रशासन से कोविड सेंटर के लिए कोई और जगह तलाशने की मांग की। कहा कि कॉलेज परिसर में कोविड केयर सेंटर नहीं बनने दिया जाएगा। धरने में छात्रसंघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, योगेश जोशी, आकाश कुमार, रोहित भारती, जय पंत, करन आदि बैठे।
विज्ञापन
बता दें कि प्रशासन साफ कर चुका है कि कॉलेज में ही कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर छात्रों और प्रशासन के बीच बुधवार को वार्ता विफल हो गई थी। कोविड सेंटर के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।