फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Promote traditional farming for self-employment

स्वरोजगार के लिए परंपरागत खेती को दें बढ़ावा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Promote traditional farming for self-employment
कपकोट में आयोजित कृषि विभाग की गोष्ठी में बोलते विधायक बलवंत सिंह भौर्याल। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विकासखंड कपकोट के अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से एक दिनी मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत बैड़ा मझेड़ा और बटालगांव के किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने किसानों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और स्वरोजगार के लिए परंपरागत खेती को बढ़ावा देने की अपील की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने परंपरागत खेती और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा ने कहा कि जैविक खेती, स्वरोजगार एवं लघु कुटीर उद्योग पलायन रोकने में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल कुमार पांडे, डॉ. निधि सिंह, डॉ. नवीन जोशी, गोविंद कोरंगा, सतीश कुमार सती ने भी जरूरी जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रेखा आर्या, ग्राम प्रधान शेखर जोशी, पूर्व प्रधान पूरन चंद्र भट्ट, बटालगांव की प्रधान मीना मेहता, जगदीश टम्टा, महेश मेहता, भावना जोशी, प्रयाग दत्त भट्ट, दलीप सिंह मेहरा, प्रकाश मेहरा, भूपेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed