{"_id":"65887320c7a8e1796806fd36","slug":"programme-orgnised-in-district-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-536-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिज्ञासा और तर्क से चलता है विज्ञान : सेमवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिज्ञासा और तर्क से चलता है विज्ञान : सेमवाल
Sun, 24 Dec 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़( बागेश्वर)। केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान लखनऊ की ओर से खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ में जिज्ञासा कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज सेमवाल ने बताया कि विज्ञान जिज्ञासा और तर्क से चलता है। युवाओं को संबोधित करते हुए सेमवाल ने कहा कि यदि रुचि हो तो किसी भी वर्ग का विद्यार्थी वैज्ञानिक बन सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इसी बात का समावेश किया गया है। वहीं कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक डॉ. चंदन ने बच्चों को औषधीय और सगंध पौधों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने दोनों वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। वहां पर रसायन विज्ञान के प्रवक्ता देवेश तिवारी, श्यामाचरण पाटनी, गोपाल जोशी, रेवती देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन