{"_id":"653172d34eeadd773b0d8aac","slug":"programme-in-countrywide-school-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2120-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नुक्कड़ नाटक और कुमाऊंनी नृत्य से बालिका शिक्षा का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नुक्कड़ नाटक और कुमाऊंनी नृत्य से बालिका शिक्षा का दिया संदेश
Thu, 19 Oct 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में कुमाउनी गीतों पर नृत्य करती छात्राएं। संवाद
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और कुमाऊंनी नृत्य के माध्यम से बालिका शिक्षा और लिंगभेद मिटाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बालिकाओं को समान अधिकार देने में अहम भूमिका निभाई है। वर्तमान में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा और जिम्मेदारी निभा रही हैं। शिक्षा हो या खेलकूद, नौकरी हो या व्यापार सभी क्षेत्रों में लड़कियों ने स्वयं को साबित किया है। इसके बावजूद कुछ जगहों पर अब भी बेटा और बेटी में भेद किया जाना दुखद है। इस कुरीति को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उप प्रधानाचार्य अपर्णा कांडपाल ने सभी अभिभावकों से बेटा और बेटी को एक समान परवरिश प्रदान करने और आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए कहा। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और संवाद के माध्यम से बालिका शिक्षा को बढ़ाने का संदेश दिया और मंच से कुमाऊंनी गीतों पर आकर्षक नृत्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संचालन प्रज्ञा कांडपाल ने किया। इस मौके पर मनोज गढ़िया, मीनाक्षी धपोला, सचिव बिष्ट, हिमांशु चौबे आदि मौजूद रहे।