फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Professor of history and political science do recruit

इतिहास और राजनीतिशास्त्र के प्राध्यापक की भर्ती करो

Fri, 16 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 16 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Professor of history and political science do recruit
प्रधानाचार्य को ज्ञापन - फोटो : amar ujala
 
विज्ञापन

 चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय में इतिहास और राजनीतिशास्त्र के प्राध्यापकों के पद खाली हैं। इससे गुस्साए छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य डॉ. केके पंत को सौंपे ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि कॉलेज में इतिहास विषय के प्राध्यापक डॉ. एमसी आर्य का बगैर प्रतिस्थानी के स्थानांतरण हो जाने के कारण यह पद खाली हो गया है। राजनीतिशास्त्र के प्राध्यापक का पद पहले से खाली चल रहा है। बीए प्रथम वर्ष में सेमेस्टर प्रणाली लागू हो गई है। इस कारण छात्र छात्राओं को असाइनमेंट तैयार करने में खासी परेशानी हो रही है। प्राध्यापक न होने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो गई है। खाली पदों को भरने के लिए अब तक कई बार मांग कर दी गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। कहा कि मांगें पूरी न हुई तो छात्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष पवन मेहरा, उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, हंसी ऐठानी, सचिव नीरज भट्ट, संयुक्त सचिव गणेश कुमार आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed