{"_id":"59bab3794f1c1b28688b48b0","slug":"problems-of-pit-and-dust-will-soon-get-rid-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे और धूल की समस्या से जल्दी मिलेगी निजात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे और धूल की समस्या से जल्दी मिलेगी निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
गड्ढों और धूल से पटे एनएच की सफाई करते मजदूर।
- फोटो : amar ujala
नगरवासियों को नेशनल हाइवे पर गड्ढों और धूल की समस्या से जल्दी निजात मिलेगी। बागेश्वर-ताकुला मोटर मार्ग पर डामर के लिए नौ करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। दो-तीन दिन के भीतर डामरीकरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि शहर के बीचोंबीच से होकर गुजरने वाली बागेश्वर-ताकुला नेशनल हाइवे पर गड्ढे ही गड्ढे बने हुए हैं। गोमती पुल से लेकर पेट्रोल पंप तक गड्ढों के कारण नगरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वाहनों के चलने पर उड़ने वाली सड़क की धूल भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कुछ दिन पहले गुस्साए लोगों ने तहसील गेट के पास चक्काजाम कर दिया था। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने एनएच की मरम्मत के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
एनएच ने सड़क सुधारने को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग द्वारा सड़क की सफाई के लिए मजदूर लगाए हैं। दो-तीन दिन के भीतर डामरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क में डामरीकरण का कार्य काफलीगैर तक होगा।
हॉटमिक्स के लिए नौ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत है। करीब 32 किमी तक डामरीकरण किया जाएगा। मौसम अनुकूल है। दो-तीन दिन के भीतर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- हितेश कांडपाल, एई, एनएच।